सभी खबरें

जबलपुर और ग्वालियर बने हॉटस्पॉट, बिना मास्क पेट्रोल डीजल पर रोक 

जबलपुर और ग्वालियर बने हॉटस्पॉट, बिना मास्क पेट्रोल डीजल पर रोक 

भोपाल/शिवेंद्र तिवारी:- मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है 24 घंटे में1320 नए केस मिले है इंदौर में 584 और भोपाल में 246 नए मामले आए है वहीँ अब इंदौर और भोपाल के बाद जबलपुर और ग्वालियर भी बड़े हॉटस्पॉट बन चुके है जबलपुर में 92, ग्वालियर में 142 नए मामले सामने आए है साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव केस बढ़कर 3633 हो गए है लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है प्रदेश में कोरोना 800 % की दर से बढ़ रहा है सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है लेकिन प्रशासन इसको लेकर सख्ती में नहीं दिख रहा है। 

कोरोना नियमों का सख्ती से हो पालन 
मध्यप्रदेश में अब हर मिनट में  एक व्यक्ति संक्रमित हो रहा है यानि हर घंटे 60 लोग पॉजिटिव आ रहे है बढ़ते संक्रमण की वजह से पाबंदिया बढ़ाई जा रही है अब बिना मास्क पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा गृहमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए इसके लिए आदेश जारी किए जा रहे है सरकार ने इसेंसिअल सर्विसेस मेंटेनेंस एक्ट लागू कर दिया है इस एक्ट के तहत डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मी काम करने से इंकार नहीं कर सकते है इसका गजट नोटीफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 
  
हाईकोर्ट में वर्चुअली सुनवाई 
कोविड संक्रमण के बीच कोर्ट की गतिविधियों को जारी रखने के लिए वर्चुअली सुनवाई एक बार फिर शुरू हो गई है मध्यप्रदेश स्टेट बार काउन्सलिंग के पत्र को गंभीरता से लेते हुए चीफ जस्टिस ने वर्चुअली बैठक बुलाई और फिजिकल के साथ वर्चुअली सुनवाई का भी आदेश जारी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button