सभी खबरें

कांग्रेस महासचिव की एक चिट्ठी ने प्रदेश में मचाया बवाल, 9 को दिल्ली में बुलाई गई बड़ी बैठक, गरमाई सियासत

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने 2023-24 के चुनाव से पहले राज्यों में खुद को मजबूत बनाने के लिए महंगाई बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जन जागरण अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

इसके साथ ही मिस्ड कॉल से लोगों को जोड़ने, सदस्यता अभियान भी कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाया गया है। 

वहीं, इन सबके बीच कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने एक चिट्ठी लिखकर पीसीसी से उसके काम की रिपोर्ट मांग ली है और 9 जनवरी को दिल्ली में मीटिंग बुलायी है, जिसमें प्रदेश इकाई के कामकाज और चलाए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी।

खबरों की मानें तो पीसीसी के पास जन जागरण अभियान और उसके जरिए मिस्ड कॉल से लोगों को जोड़ने की पूरी जानकारी फिलहाल नहीं है। 

कांग्रेस महासचिव के जानकारी मांगने के बाद पीसीसी में हड़कंप के हालात हैं। पार्टी अब आनन फानन में प्रदेश भर से सदस्यता अभियान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी जानकारी जुटा रही है। ताकि मीटिंग में कुछ तो बता सके।

इधर, प्रदेश में जन जागरण अभियान के प्रभारी पीसी शर्मा का कहना है कि जानकारी जुटाई जा रही है। पार्टी को पूरी जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button