सभी खबरें

OBC आरक्षण : भ्रम की स्थिति पैदा करने का यह पूरा चक्रव्यूह दिग्विजय सिंह ने रचा – वीडी शर्मा

भोपाल : मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासत का दौर चल रहा है, जहां एक तरफ कांग्रेस ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सत्ताधारी दल को घेरा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के नेता भी इसको लेकर अलग अलग तरह के बयान तो दे ही रहे है, साथ ही कांग्रेस पर जमकर पलटवार भी कर रहा है।

इसी बीच भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस पार्टी पर करारा निशाना साधा।

वीडी शर्मा ने कहा कि जितनी भी भ्रम की स्थिति पैदा करने का यह पूरा चक्रव्यूह रचने का काम दिग्विजय सिंह करते हैं, दिग्विजय सिंह ने ही व्यूह रचना रची है, यह जो सामंतवादी सोच की प्रवृत्ति के लोग हैं, हमेशा चाहते हैं कि ओबीसी वर्ग को किसी प्रकार से अवसर ना मिले और उसी भ्रम में उसी जाल में मुझे लगता है कमलनाथ जी भी उलझ गए।

बताते चले कि OBC आरक्षण के मामले पर कई जगहों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के पुतले भी फूंके गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button