फेसबुक का बदला नाम, नया नाम "मेटा" जुकरबर्ग ने कहा "हम खुद को कर रहे री-ब्रांड"

फेसबुक का बदला नाम, नया नाम “मेटा” जुकरबर्ग ने कहा हम खुद को कर रहे री-ब्रांड
नई दिल्ली:– सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक का नाम बदलकर अब “मेटा” हो गया. फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को ऑकलैंड में आयोजित सालाना कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की.
मार्क जुकरबर्ग ने कांफ्रेंस के दौरान कहा कि भविष्य के वर्चुअल रियलिटी विज़न को हासिल करने के लिए हम खुद को री ब्रांड कर रहे हैं. अब हमारे लिए फेसबुक फर्स्ट की जगह मेटावर्स फर्स्ट होगा.
फेसबुक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सिलसिलेवार ट्वीट कर इस बारे में कहा, 'जिन एप्स- इंस्टाग्राम, मैसेंजर और वाट्सएप- को हमने बनाया है, उनके नाम वहीं रहेंगे।' विभिन्न एप और तकनीकों को इस नए ब्रांड के तहत लाया जाएगा। हालांकि कंपनी अपना कारपोरेट ढांचा नहीं बदलेगी। कंपनी के आग्मेंटेड रियल्टी कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि नया नाम मेटावर्स के निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा.




