1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आखिर क्यों ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है दैनिक जागरण दलाल है, जानिए ऐसा क्यों?

ट्विटर पर हाल ही में ये ट्रेंडिंग में चल रहा है कि दैनिक जागरण दलाल है.

  • दैनिक जागरण की खबर से लोगों में भड़का गुस्सा 
  • लोगों ने कहा ये अख़बार नहीं मोदी सरकार का दलाल है

भोपाल/निशा चौकसे:- दैनिक जागरण एक बहुत ही बड़ा नामी समाचार पत्र जिसे लेकर लोग कई सारी अलग-अलग बातें बोल रहें है. दरअसल, ट्विटर पर हाल ही में ये ट्रेंडिंग में चल रहा है कि दैनिक जागरण दलाल है. बता दें कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर में हुई हिंसा में आठ लोगों की जान गई जिसमे चार किसान और चार भाजपाई नेता थे. इसे लेकर पूरे देशभर में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं राजनीतिक सियासत गरमाई हुई है, जहां पक्ष-विपक्ष और अन्य पार्टियां लगातार बयान बाजी में जुटे हुए हैं. इस घटना को लेकर दैनिक जागरण ने अपने समाचार पत्र में यह खबर छापते हुए लिखा है कि भजपा नेता की कार से हुई दुर्घटना में चार किसानों की जान गई और साथ ही लिखा कि किसानों को लेकर कहा कि उपद्रवियों ने चार भाजपा समर्थकों की हत्या कर दी. इस समाचार को पढ़ने से ऐसा मालूम पड़ रहा है जैसे दैनिक जागरण ने भाजपाइयों का समर्थन करते हुए ये खबर लिखी हुई है. 

इस तरह कि टिप्पड़ियां की गईं 
इसे लेकर ट्विटर पर लोगों ने कई तरह की टिप्पड़ियां की हैं, कई लोगों ने कहा कि ये अख़बार नहीं मोदी सरकार का दलाल है यह भाजपाइयों के पक्ष में बोल रहा है, दैनिक जागरण आज भक्त जागरण बन गया है इस अखबार ने पत्रकारिता छोड़ इंसानियत भी छोड़ दी है, तो वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने इस समाचार पत्र को किसान विरोधी समाचार पत्र भी बताया।
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।