सभी खबरें

MP By Elections : CM शिवराज ने लिया बड़ा निर्णय, चुनावी रणनीति को दिया अंतिम रूप

भोपाल/खाईद जौहर : मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। इन चार सीटों पर त्योहार के बाद यानी नंवबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह में चुनाव होने की संभावना है। वहीं, इस संभावना को देखते हुए सत्ताधारी दल ने इसकी तैयारियां तेज़ कर दी है। शुक्रवार को चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रियों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में 25 मंत्री मौजूद रहे। इसमें से 14 मंत्रियों को चुनाव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंत्रियों को चुनाव क्षेत्रों की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है। उप चुनाव के लिए 14 अलग-अलग कमेटियां बनाई गई है। हर कमेटी में 3-3 मंत्रियों को रखा गया है। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री ने संगठन से समन्वय बनाने को लेकर भी मंत्रियों को हिदायत दी।

इस से पहले गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री निवास पर हुई बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में भी उपचुनाव को लेकर चर्चा की गई है। इस बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश मौजूद रहे। इनके साथ प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, कैलाश विजयवर्गीय और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा उपस्थित थे।

इस बैठक में उपचुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई। साथ ही उपचुनावों को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है। इसके अलावा इस बात के भी संकेत मिल गए है कि जल्द ही अब मध्य प्रदेश में निगम-मंडलों की नियुक्तियां हो जाएंगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां डेढ़ साल से रुकी हुई हैं। इस बैठक में नाम फाइनल किए गए हैं। जिसकी घोषणा केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति मिलने के बाद होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button