सभी खबरें

MP: राजधानी में तेज़ रफ़्तार का कहर, सड़क किनारे बैठे वृद्ध भिखारी को कुचला, मौके पर ही मौत

  • प्रदेश में हुई दर्दनाक घटना 
  • वृद्ध भिखारी की तेज़ रफ़्तार कार ने ले ली जान 
  • अपनी दिन भर की भीख बटोर बैठा था वृद्ध 

मध्यप्रदेश/निशा चौकसे:- देश मे दुर्घटना में जान गवाने वाले रोज़ के लगभग लाखों लोग है, जिनकी जान रोड एक्सीडेंट में चली जाती है ओर भी कई तरह की दुर्घटना सामने आती है. तो वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है, जहां एक वृद्ध भिखारी को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया. वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई.

सड़क किनारे बैठा था वृद्ध जबरन चढ़ा दी कार
दरअसल, घटना जेल रोड द्वारिका पैलेस के पास कि है जहां एक वृद्ध भिखारी अपनी दिन भर की भीख ओर कमाई लेकर अपने स्थान पर चुप चाप बैठा हुआ था, लेकिन तेज़ रफ़्तार कार चालक ने उसे कुचल कर रख दिया जिससे उस गरीब वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button