सभी खबरें

विदिशा में जर्जर कुंए में मिली लाश, युवक कुंए में कैसे गिरा पुलिस कर रही जांच 

 

  • चारों ओर से जर्जर है कुआ 
  • पुलिस तमाशा देखने आए लोगों को हटाती रही
  • मृतक के 3 बच्चे है, पत्नी का निधन हो चुका है 

विदिशा:
विदिशा के द्वारिकापुरी के सामने हनुमान मंदिर के जर्जर कुंए में एक युवक की लाश मिली है। पुलिस तमाशा देखने आए लोगों को हटाती रही ताकि इस कुंए का कोई भी हिस्सा धंसक जाए, लेकिन प्रशासन को ऐसे खतरनाक स्थानों की परवाह नहीं। कुंए में मिलने वाले शव की शिनाख्त गनपत कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय नारायण कर्ण के रूप में हुई है।  शव को कुंए से निकालने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

कुंए का एक हिस्सा धंसक भी चुका
बताया जा रहा है की सुबह हनुमान मंदिर जाने वाले लोगों में से किसी ने कुएं में तैरती लाश देखकर हल्ला मचाया तो भीड़ जुटने लगी। जर्जर मुंडेर से मात्र 5-6 फीट नीचे तक कुंआ पानी से भरा था।  कुंए में कैसे गिरा है, जबकि शेष चारों ओर से जर्जर है, एक हिस्सा धंसक भी चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस  7.30 बजे मौके पर पहुंच गई। शव पानी में उल्टा पड़ा था, इसलिए उसे पहचान मुश्किल हो रहा था।  पुलिस ने उसे करीब 9 बजे शव को कुंए से निकलवाया तो उसकी पहचान गनपत कॉलोनी निवासी नारायण कर्ण के रूप में हुई। कुछ लोगों ने इसे कुछ दिन पूर्व तक गैस एजेंसी में काम करने वाला बताया तो कुछ गैस टंकी वितरण करने वालों से भी मृतक की शिनाख्त कराई। मौके पर सिविल लाइन पुलिस के साथ ही एफएसएल टीम भी पहुंच गई थी।

 
मृतक के 3 बच्चे है, पत्नी का निधन हो चुका है 
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि मृतक पहले गैस एजेंसी में काम करता था, उसकी पत्नी का पहले निधन हो चुका है, तीन छोटे बच्चे हैं, जो भोपाल के एक हॉस्टल में हैं। अभी वह किसी कल्हारी पर काम करने लगा था, नशा भी शुरू कर दिया था। बीती रात ही वह अपने पड़ौसी से टी शर्ट मांगकर पहनकर आया था। वही टी शर्ट मृतक के शरीर पर थी। वह यहां कैसे आया, कुंए में कैसे गिरा इसका पता नहीं चल सका है। मंदिर के पुजारी नीटू शर्मा ने बताया कि वह अक्सर हनुमान मंदिर भी आया करता था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button