2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

दतिया : बेखौफ बदमाशों ने BJP नेता को मारी गोली, हालत गंभीर 

दतिया : बेखौफ बदमाशों ने BJP नेता को मारी गोली, हालत गंभीर 

दतिया : मध्यप्रदेश के दतिया जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब अज्ञात बदमाशों ने खुलेआम भाजपा नेता शहजाद खान को गोली मार दी। जिससे शहजाद खान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें फ़ौरन ओपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

सूत्रों कि माने तो इस वारदात को राजनीतिक रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि एक माह पहले शहजाद खान की झगड़ा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नाहर सिंह यादव से हुआ था। जिसके चलते शहजाद खान पर प्राणघातक हमला किया गया। 

फ़िलहाल भाजपा नेता शहजाद खान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं, एसडीओपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि शहजाद खान को अज्ञात बदमाशों द्वारा पैर में गोली मार दी गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के भजापा नेता पंकज शुक्ला की गली की है। 

उन्होंने आगे कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।