सभी खबरें

SENA: देशों मे सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बने विराट कोहली,पिछड़े धोनी

खेल डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। हेडिंग्ले के लीड्स में होने वाले इस मैच से पहले लॉर्ड्स में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 151 रन से करारी शिकस्त दी थी। विराट कोहली की कप्तानी इंग्लिश कप्तान पर पड़ी भारी। ऐसे में लीड्स में विराट एकबार फिर अपनी कप्तानी का जलवा दिखाने में उतरेगे।

विराट कोहली बने दुनिया के सफल कप्तान

लॉर्ड्स में जीत के साथ विराट साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA देशों) में भारत के सबसे सफल कप्तान भी बन गए है उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इन 4 देशों में 20 टेस्ट खेले हैं। इसमें से टीम को 5 मुकाबलों में जीत मिली,12 मैच में हार का सामना करना पड़ा और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे।

एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

उनके बाद दूसरे नंबर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने 23 मैचों में भारत को 3 में जीत दिलाई है, 14 मैचों में हार मिली, जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही विराट एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में भी उन्होंने धोनी को पछाड़ दिया है।

विराट कोहली बने दुनिया के सफल कप्तान

लॉर्ड्स में जीत के साथ विराट साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA देशों) में भारत के सबसे सफल कप्तान भी बन गए है उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने इन 4 देशों में 20 टेस्ट खेले हैं। इसमें से टीम को 5 मुकाबलों में जीत मिली, 12 मैच में हार का सामना करना पड़ा और 3 मुकाबले ड्रॉ रहे।

एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

उनके बाद दूसरे नंबर महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने 23 मैचों में भारत को 3 में जीत दिलाई है, 14 मैचों में हार मिली, जबकि 6 मुकाबले ड्रॉ रहे। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीतने के साथ ही विराट एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में भी उन्होंने धोनी को पछाड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button