खंडवा में समर्थन मूल्य पर घटिया एवं गुणवत्ताहीन मूंग खरीदने पर 7 पर FIR
.jpg)
- खंडवा में मूंग खरीदी घोटाला
- 400 क्विंटल अमानक मूंग खरीदा और किसानों के नाम पर चढ़ा दिया
- DMO रोहित श्रीवास्तव ने सोसायटी प्रबंधक समेत 7 पर कराई FIR
खंडवा:
खंडवा के थाना नर्मदानगर पुलिस ने 7 आरोपियों को समर्थन मूल्य पर बड़े पैमाने पर घटिया एवं गुणवत्ताहीन मूंग खरीदने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सहकारी समिति पुनासा व दौलतपुरा ने व्यापारियों से साठगांठ कर समर्थन मूल्य पर 28 लाख रुपए का 400 क्विंटल अमानक मूंग खरीदा और किसानों के नाम पर चढ़ा दिया। जांच के बाद देर रात DMO रोहित श्रीवास्तव ने सोसायटी प्रबंधक, सर्वेयर, खरीदी प्रभारी, गोदाम प्रभारी समेत तीन व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
DMO रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार को पुनासा SDM चंदरसिंह सोलंकी ने जांच दल गठित किया था, जांच के दौरान 6 हजार कट्टों में 700 चूरी के और 1300 कट्टे दागी मिले, जिसमें से 743 कट्टे अमानक की श्रेणी में पाए गए। दो छल्लियों की जांच हुई है व 5 की होना बाकी है। जिसमें 5 पुनासा में है और 1 दौलतपुरा की है। एक छल्ली में 3 हजार बोरिया हैं। शासन ने मूंग का समर्थन मूल्य 7196 रुपए प्रति क्विंटल रखा है। समिति प्रबंधक, सर्वेयर ने तीन व्यापारियों के साथ मिलकर 400 क्विंटल अमानक मूंग खरीदा है, उसकी कीमत 28 लाख रुपए है। फिलहाल प्रारंभिक जांच में हजारों क्विंटल अमानक मूंग खरीदे जाने की बात सामने आ रही है।
DMO की शिकायत पर थाना नर्मदानगर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में FIR की है। पुनासा सोसायटी प्रबंधक हरिशंकर शर्मा, खरीदी प्रभारी कैलाश चौहान, सर्वेयर गणेश जगताप, गोदाम प्रभारी लाेकेश गुर्जर और व्यापारी रवि, धर्मेंद्र व गोलू को आरोपी बताया है




