ट्विटर ब्लॉकिंग पर राहुल गाँधी भड़के, बोले देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला

नई दिल्ली : ट्विटर एकाउंट ब्लॉक होने पर फूटा राहुल गाँधी का गुस्सा , दिल्ली में 9 वर्षीय दलित लड़की की कथित बलात्कार के बाद हत्या के मामले में पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करते हुए राहुल गांधी की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की गई थी, इसके बाद ट्विटर ने राहुल गांधी समेत कई अन्य कांग्रेस नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिए थे | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर एकाउंट ब्लॉक किए जाने पर ट्विटर की घोर निंदा की है और कहा है कि यह भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है, राहुल गांधी ने “ट्विटर का खतरनाक खेल” शीर्षक से यूट्यूब पर जारी एक वीडियो संदेश में ट्विटर पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप” कर रहा है.
राहुल ने कहा, एक कंपनी हमारी राजनीति को परिभाषित करने के लिए अपना व्यवसाय कर रही है और एक राजनेता के रूप में मुझे यह पसंद नहीं है | “भारतीयों के रूप में हमें यह सवाल पूछना है – क्या हम कंपनियों को यह अनुमति देने जा रहे हैं कि वह सिर्फ भारत सरकार के लिए हमारी राजनीति को हमारे लिए परिभाषित करे? क्या आगे आने वाले समय में यहीहोने वाला है? या हम खुद अपनी राजनीति को परिभाषित करेंगे?”




