MP : Lockdown में सबसे ज़्यादा महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़-रेप की घटना, जीतू पटवारी के सवाल पर हुआ बड़ा खुलासा

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज विधायक जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश में रेप के प्रकरणों की संख्या की जानकारी प्रदेश सरकार से मांगी थी। जीतू पटवारी ने महिलाओं की हत्या, दुष्कर्म व गैंगरेप के संबंध में प्रश्न पूछा था। जिसपर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में इसकी जानकारी दी।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2017 से इस साल जून तक 26,708 महिलाओं से दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2017 में 549 मामले, जबकि 2018 में 583 मामले, 2019 में 577 और 2020 तालाबंदी में 633 दर्ज हुए। इस साल 30 जून तक 321 मामले अब तक रेप के दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान गैंगरेप के बाद हत्या के 37 प्रकरण हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इस अवधि में 2,663 महिलाओं की हत्या हुई। नाबालिग अपहरण के 27,827 और बालिग महिलाओं के अपहरण के 854 केस दर्ज किए गए। बीते पांच साल में हुए बालिग महिलाओं के अपहरण के 854 मामले सामने आए।
वहीं, इन मामलों में 16,038 लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें से 1,353 की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जबकि दो निरीक्षक, एक सहायक उपनिरीक्षक को हटाया गया, इसके अलावा दस निरीक्षक, नौ उपनिरीक्षक, छह सहायक, चार प्रधान आरक्षकों में एफआईआर में देरी को लेकर कार्रवाई की गई है। बता दे कि विधायक पटवारी ने मिश्रा से उन कर्मचारियों की जानकारी भी मांगी थी, जो खुद इस तरह के मामलों में अपराधी हैं। जिसके जवाब में सूची संलग्न की गई है। 27 हजार से ज्यादा मामलों में 16038 लोगों को मुलजिम बनाया है।
भोपाल-इंदौर से भी सामने आए मामले
नरोत्तम मिश्रा ने यशपाल सिंह के प्रश्न पर बताया कि यौन शोषण के मामलों में अप्रैल 2018 से अब तक भोपाल संभाग में ब्लैकमेलिंग के 14 केस दर्ज किए गए हैं। इंदौर संभाग में 7 केस हैं।
लव जिहाद के 28 मामले
प्रदेश में मार्च 2021 से लेकर अब तक लव जिहाद व जबरिया धर्म परिवर्तन के 28 केस दर्ज किए हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 5 और भोपाल के शाहजहांनाबाद क्षेत्र में 1 केस दर्ज है। 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से छह जमानत पर छूटे हैं। यह जानकारी मिश्रा ने कृष्णा गौर के प्रश्न के उत्तर में दी।
.jpeg)



