सभी खबरें

सिंधिया के इन 4 समर्थकों की होगी निगम मंडलों में एंट्री! दिल्ली दौरे पर रहेंगें CM शिवराज, हलचल तेज़

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 अगस्त यानी आज भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली का दौरा करेंगे। 

अपने प्रवास के दौरान CM Shivraj के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करने की संभावना हैं। पार्टी ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय मुद्दों के फैसलों पर रणनीति बनाने के लिए दिन में वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी आयोजित की हैं।

इस से पहले भी तीन बार शिवराज सिंह आलाकमान के दिग्गज नेताओं से मिल चुके हैं, ऐसे में आज होने वाली ये दौरा भी बेहद अहम माना जा रहा हैं।

खबरों की माने तो मध्यप्रदेश में जल्द ही सिंधिया समर्थकों की नियुक्ति निगम मंडलों में की जा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने निगम मंडलों के लिए संभावितों की एक अंतिम सूची तैयार कर ली गई है और राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद जल्द ही इसे जारी किए जाने की संभावना हैं। 

माना जा रहा है कि Scindia खेमे के चार प्रमुख नेताओं, इमरती देवी, गिरिराज दंडोतिया, ऐदल सिंह कंसाना और मुन्नालाल गोयल को प्रमुख सार्वजनिक उपक्रमों में शामिल किए जाने की संभावना हैं। राज्य कार्यसमिति में टिकट और पदों से वंचित रहे बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को भी समायोजित किए जाने की संभावना हैं।

जानकारी की माने तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी उसी दिन राष्ट्रीय राजधानी का दौरा कर रहे हैं। जहां पार्टी के पुराने सदस्यों को मंत्री पद और संगठनात्मक पदों पर नियुक्त करने पर चर्चा होने की प्रबल संभावना हैं। ऐसे में सीएम का आज दिल्ली का दौरा चर्चा का विषय बना हुआ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button