73.5 रुपए महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, यहां जानिए नए रेट्स

73.5 रुपए महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, यहां जानिए नए रेट्स
मध्यप्रदेश/भोपाल:
अगस्त का महीना शुरू होते ही आम आदमी को महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने एक अगस्त से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। ऑयल कॉरपोरेशन ( आईओसी ) ने 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर ( एलपीजी सिलेंडर हाइक ) की कीमत में 73.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,500 रुपये से बढ़कर 1,623 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है।
राज्य की तेल कंपनियों ने 19 किलो वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी है। इसके तहत चेन्नई में अधिकतम 73.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं, दिल्ली में 19 किलो वाणिज्यिक गैस की कीमत 73 रुपये बढ़कर 1,623 रुपये हो गई है। कोलकाता में एक वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 72.50 रुपये बढ़कर 1,629 रुपये, मुंबई में 72.50 रुपये बढ़कर 1,579.50 रुपये और चेन्नई में 73.50 रुपये बढ़कर 1,761 रुपये हो गई है।
वही महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “ना हमारे चेहरे ज़रूरी हैं, ना हमारे नाम। बस ये ज़रूरी है कि हम जन प्रतिनिधि हैं- हर एक चेहरे में देश की जनता के करोड़ों चेहरे हैं जो महंगाई से परेशान हैं।”




