3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

7 दिन से रुका हुआ आधार अपडेशन का काम, 2500 से ज्यादा लोग हर रोज़ हो रहे परेशान

7 दिन से रुका हुआ आधार अपडेशन का काम, 2500 से ज्यादा लोग हर रोज़ हो रहे परेशान

 

मध्यप्रदेश / भोपाल : बैंक, पोस्टऑफिस और सरकारी दफ्तरों में आधार एनरोलमेंट का काम किया जाता है, यहाँ आधार की मशीन लगाने की अनुमति ई – गवर्नेंस सोसाइटी द्वारा दी जाती है| यह शेष केंद्र यूआईडीएआई द्वारा अनुमति से संचालित होते हैं। सूत्रों के मुताबिक अफसरों ने बताया की 7  दिन से इन आधार सेंटरों में पैकेज अपलोड होना बंद हो गया था जिसकी वजह से डॉक्यूमेंट का काम रुक गया था और डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं हो रहे थे| ई -गवर्नेंस  सोसाइटी द्वारा संचालित 60 आधार सेवा केंद्र 7 दिन से बंद हैं, जिसकी वजह से आधार एनरॉलमेंट का काम रुका हुआ है और 2500 से ज्यादा लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | 

ई -गवर्नेंस के 60 केंद्रों पर काम बंद होने के बाद बैंक, पोस्ट ऑफिस और किओस्क सेंटरों पर आधार बनाने और अपडेशन का काम चल रहा है जरुरी होने पर आम लोग यहाँ पर आधार बनवा सकते हैं| गौरतलब है की प्रदेश के 2300 केंद्रों पर ये समस्या आ रही है | ई -गवर्नेंस के मैनेजर विकास गुप्ता ने बताया की  यूआईडीएआई की टीम सुधर में लगी है, एक दो दिन के भीतर यह ठीक हो जाएगी | 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।