3 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बड़वानी : आबकारी विभाग ने जप्त की अवैध शराब, दर्ज किए 8 प्रकरण

बड़वानी : आबकारी विभाग ने जप्त की अवैध शराब, दर्ज किए 8 प्रकरण

बड़वानी से हेमंत नागझिरिया की रिपोर्ट : कलेक्टर शिवराज सिंह के आदेश एवं दीपक अवस्थी जिला आबकारी अधिकारी बड़वानी के निर्देशन पर बुधवार को मुखबीर की सूचना पर अंजड़ वृत के ग्राम दवाना, विश्वनाथखेड़ा, चिचली, खेड़ी में दबिश देकर आबकारी विभाग ने 160 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 1650 किलोग्राम महुआ लहान जप्त आरोपी के खिलाफ म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2),49 के तहत 8 प्रकरण पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। जिसके बाद प्रकरण में जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 96 हजार रुपये आका गया। इस कार्यवाही में अंजड़ वृत प्रभारी बीएस जमरा, आबकरी उपनिरीक्षक उडनदस्ता, आनंदपालसिंह मण्डलोई, आबकारी आरक्षक महेश गुप्ता, हुकूमचन्द्र पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।