सभी खबरें

कभी राहुल गांधी के बेहद करीबियों में शुमार 4 नेताओं में से 2 BJP में शामिल, अब किस की बारी??

उत्तर प्रदेश : अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कद्दावर नेता जितिन प्रसाद ने बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया।कांग्रेस को अलविदा कहकर बीजेपी का दामन थामते ही मुख्य मीडिया से लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खबरों की झड़ी लग गई।

जितिन प्रसाद ने बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदी में हाथ का साथ छोड़ कमल का फूल थाम लिया। जानकारों की मानें तो बीजेपी उत्तर प्रदेश में जितिन प्रसाद को ब्राहम्ण चहरे के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

वहीं, कई सीनियर कांग्रेसी नेताओं की बातचीत से ऐसा लगा जैसे ये पार्टी के लिए कोई बड़ा झटका नहीं, लेकिन कहा जा रहा है कि राहुल गांधी के लिए ये बहुत बड़ा झटका हैं। 

कभी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बेहद करीबियों में शुमार किए जाने वाले चार नेताओं में से दो अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। 

जब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे तब इन चार नेताओं का अक्सर जिक्र होता था। ये चार नेता हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, सचिन पायलट और मिलिंद देवड़ा। ज्योतिरादित्य सिंधिया तो पहले ही रास्ते अलग कर चुके है, और अब जितिन प्रसाद ने भी भाजपा का दामन थाम लिया हैं। 

इधर, सचिन पायलट राजस्थान विवाद के बाद भले ही शांत हो गए हों लेकिन राज्य लीडरशिप को लेकर उनकी नाराजगी जगजाहिर हैं। वहीं मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ ऐसे बयान दिए जिससे उनकी नाराजगी दिखाई देती हैं।

ऐसे में राहुल गांधी के सामने ये बड़ी चुनौती बनी हुई है कि कैसे वो अपने पुराने दोस्तों को साथ बनाए रखें। क्योंकि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव के बस कुछ ही महीने बाकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button