राजगढ़: नई नवेली दुल्हन का 23 दिन में उजड़ा सुहाग, इलाज के दौरान दूल्हे की मौत

राजगढ़: नई नवेली दुल्हन का 23 दिन में उजड़ा सुहाग, इलाज के दौरान दूल्हे की मौत
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में नई नवेली दुल्हन का 23 दिन में ही सुहाग उजड़ गया. जिस पति ने सात जन्मों तब जीने मरने की कसम खाई थी बस सिर्फ 23 दिन में ही चला गया. और इसकी वजह रही इस कोरोना काल में शादी.
शादी के दौरान कोरोना पॉजिटिव हुए दूल्हे की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई है.
राजगढ़ जिले के पचोर शहर निवासी 25 वर्षीय अजय शर्मा की शादी 25 अप्रेल को सीहोर में रहने वाली युवती से हुई थी. वहां से आने के चार दिन बाद 29 अप्रेल को ही अजय की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई. साथ ही उसकी भाभी भी पॉजिटिव निकली. रिपोर्ट के बाद पहले स्थानीय तौर पर उपचार कराया गया, लेकिन तबीयत ठीक न होने पर उसे भोपाल ले जाया गया. जहां एक हफ्ता तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद अजय ने दम तोड़ दिया.
अजय की शादी अन्नू शर्मा नाम की युवती के साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक मंदिर में सीमित लोगों की मौजूदगी में ही हुई थी.
मृतक के परिजनों ने बेटा खो दिया. अब वह लोगों से भावुक अपील कर रहे हैं कि इस महामारी के दौरान कोई भी शादी ना करें.
अनु का सुहाग उजड़ गया. मां की कोख सूनी हो गई. बात की बुढ़ापे की लाठी छिन गई. इसीलिए हम लगातार अपील कर रहे हैं कि इस महामारी के दौरान कोई भी शादी जैसे कार्यक्रम ना करें.

.jpg)


