सभी खबरें

भाजपा के पदाधिकारी के चाल और चरित्र पर उठे सवाल, वाराणसी के पूर्व विधायक ने एक छात्रा के साथ की छेड़खानी

भाजपा के पदाधिकारी के चाल और चरित्र पर उठे सवाल, वाराणसी के पूर्व विधायक ने एक छात्रा के साथ की छेड़खानी

वाराणसी/ राजकमल पांडे| यूपी के वाराणसी में एक छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में बीजेपी के पूर्व विधायक की जमकर पिटाई हुई है. मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र में 9 जनवरी का है. पूर्व विधायक के साथ हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है. एक छात्रा ने कॉलेज के चेयरमैन और पूर्व विधायक पर छेड़खानी का आरोप लगाया. छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.

जिससे गुस्साए परिजनों ने कॉलेज में घुसकर माया शंकर की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में कई लोग माया शंकर के साथ पिटाई करते दिख रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

बीजेपी नेता दी सफाई
मामला सामने आने के बाद बीजेपी नेता ने सफाई भी दी है. उन्होंने कहा, “26 जनवरी के भाषण के दिन भाषण की तैयारी के लिए आठ दिन पहले एक छात्रा मेरे पास आई थी. मैंने छात्रा को ऐसा करने से मना कर दिया था. इसीलिए खास समुदाय के लोगों ने मेरे साथ मारपीट की. ये घटना राजनीति से प्रेरित है.”

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कसा तंज़

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भाजपा पर तंज़ कसते हुए कहा कि

भाजपा और संघ के संस्कार!  यह मायाशंकर पाठक हैं, शिवपुर विधानसभा उप्र से दो बार के विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा और संघ के पदाधिकारी भाजपाईयों से नम्र निवेदन है कि जिनके घरों में बलात्कारी,बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले नेता व विधायक हों उन्हें ऐंसी बातें नहीं करना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button