सभी खबरें

ओबेदुल्लागंज : संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव, पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

संदिग्ध हालत में मिला तेंदुए का शव,
 पीएम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
 वन विभाग की टीम कर रही सर्चिंग, नहीं मिला कोई सुराग

ओबेदुल्लागंज से अमित दुबे की रिपोर्ट : – जिले के सामान्य वन मंडल ओबेदुल्लागंज के अंतर्गत चिकलोद वन परिक्षेत्र के ग्राम मकोडिया के पास अलसुबह एक तेंदुए के पंजे सहित अन्य अंग ना मिलने के कारण वह मृत अवस्था में पाया गया। जिसकी सूचना तत्काल वन मंडल के अधिकारियों को दी गई तो पूरे क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई की आखिर तेंदुए की मौत का कारण क्या है। इसी की जानकारी लगने के बाद तत्काल डीएफओ विजय कुमार सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस वन मंडल में पहले भी कई तेंदुए सहित शेर की भी मौत हो चुकी है। यह एक संदिग्ध मामला है की तेंदुए की मौत का कारण क्या है वही इस संबंध में जब डीएफओ विजय कुमार से मीडिया कर्मियों ने चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमें जैसे ही सूचना मिली वैसे ही हमने पूरी तरह से मामले को जांच में लिया है और वन विभाग की टीम पूरी तरह से गश्त कर रही है जैसे ही कोई सुराग मिलेगा वैसे ही मामला सामने आ जाएगा। वहीं डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है और पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि तेंदुए की मौत कैसे हुई है अभी मामला जांच में लिया गया है।                   
 ओबेदुल्लागंज वन मंडल पर के ऊपर फिर उठे कई सवाल : –
 हमेशा चर्चाओं मैं बना रहता है सामान्य वन मंडल ओबेदुल्लागंज। देखा जाए तो विगत वर्षों में भी कई बार तेंदुए सहित शेर की भी मौत ओबेदुल्लागंज वन मंडल के वन परिक्षेत्रों में हो चुकी है हमेशा गश्त करने वाले वन परीक्षेत्र के वन अधिकारियों और कर्मचारियों पर सवालिया निशान खड़े करते हैं लेकिन हर मामले में सिर्फ जांच और जांच तक ही सीमित रह पाते हैं कहीं कोई कार्यवाही के नहीं दिखाई देती है। बतादें कि ओबेदुल्लागंज के गौहरगंज, बाड़ी, चिकलोद, दाहोद, बम्होरी, देलाबाड़ी सहित कई  वन परिक्षेत्रों में अवैध कटाई का भी कारोबार जोर शोर से चल रहा है। लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है कहीं ना कहीं के सामान्य वन मंडल  के आला अधिकारियों पर कई तरह के सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button