सभी खबरें

नगरीय निकाय चुनाव : निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, अगले 3 माह के लिए चुनाव स्थगित 

मध्यप्रदेश/भोपाल – कुछ दिन पहले ही राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर पूरी तैयार होने की बात कही थी। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि आयोग का यह संवैधानिक दायित्व है कि स्थानीय निकायों का कार्यकाल पूरा होने के पहले ही निर्वाचन करा लिया जाए। लेकिन शनिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने इन चुनावों को अगले 3 महीने के लिए स्थगित करने का फैसला किया हैं। चुनावों को अगले 3 महीने के लिए स्थगित करने के पीछे कोरोना का तर्क दिया गया हैं। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी पत्र में कहा है कि कोविड 19 महामारी को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और पंचायतों के निर्वाचन का काम जन स्वास्थ की दृष्टि से व जनहित में फरवरी 2021 के बाद करवाया जाएगा। इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया हैं। 

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि राज्य में कोविड 19 के संक्रमण के बारे में जो स्थिति बताई गई, उसके परीक्षण के बाद आयोग ने तय किया कि नगरीय निकायों का निर्वाचन 20 फरवरी 2021 के बाद आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा त्री स्तरीय पंचायतों के प्रस्तावित आम निर्वाचन को भी फरवरी 2021 तक स्थगित कर दिए जाने की सूचना निर्वाचन आयोग ने दी हैं। 

वहीं, कोविड 19 के संक्रमण के दौरान निर्वाचन के आयोजन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गाइडलाइन जारी की गई हैं। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने भोपाल समेत राज्य के सभी कलेक्टर्स को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जबकि, चुनाव निर्धारित समय पर नहीं होने से हाईकोर्ट की जबलपुर और इंदौर में आयोग के खिलाफ याचिकाएं लगाई गई हैं।

आयोग ने कहा कि राज्य शासन को जब भी लगे कि आंकड़ों और अपनी तैयारी से राज्य शासन को यह महसूस हो कि स्थितियों में सुधार है तो वह राज्य निर्वाचन आयोग को तत्काल अवगत कराएं। चुनाव तत्काल कराए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button