12 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

HYDERABAD : स्विगी के मुस्लिम डिलीवरी बॉय से हिन्दू ग्राहक ने खाना लेने से किया मना

पुलिस ने ग्राहक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है
यह घटना गल्फ न्यूज़ में भी छपी

[Illustrative image]

हैदराबाद में एक हिन्दू शख़्श ने मुस्लिम डिलीवरी से खाना लेने से इंकार कर दिया. जिसके बाद डेलिवरी बॉय ने शिकायत दर्ज कराई. हैदराबाद पुलिस ने हिन्दू ग्राहक पर केस दर्ज कर लिया है. 

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला हैदराबाद के अलीबाद इलाके का है. जहाँ अजय कुमार नाम के एक हिन्दू ग्राहक ने मुदस्सिर नाम के मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय के हाथों से खाना लेने से मना कर दिया. घटना के बाद मुदस्सिर ने अजय कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. अजय ने फ़ूड डिलवरी एप से चिकन-65 का आर्डर किया था. जिसके डिलीवरी नोट में उसने लिखा था- “बहुत कम मसालेदार और कृपया हिंदू डिलीवरी व्यक्ति का ही चयन करें. सभी रेटिंग इसके आधार पर होगी ” 

मुदस्सिर ने 'मजलिस बचाओ तहरीक' संगठन के अध्यक्ष अमजद उल्ला खान के सामने इस घटना का ज़िक्र किया. अमजद ने gulfnews.com की ख़बर को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर भी किया.

 

गौरतलब है की इससे पहले मध्य प्रदेश में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी. जिसमे ज़ोमैटो के मुस्लिम डिलीवरी बॉय से एक हिन्दू ग्राहक ने आर्डर लेने से मना कर दिया था.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।