24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

झाबुआ: दोनों भूरिया की किस्मत का फैसला आज, मतदान शुरू 

झाबुआ: दोनों भूरिया की किस्मत का फैसला आज, मतदान शुरू 

झाबुआ- झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए दो मुख्य पार्टी कांग्रेस और बीजेपी ने प्रचार के दौरान अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। अब फैसला किस के हक़ में जाएगा ये तो समय ही बताएगा। फ़िलहाल इस उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया हैं। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया और भाजपा के भानु भूरिया के बीच हैं। इनके अलावा तीन निर्दलीय भी मैदान में हैं। 

मतदान में किसी तरह की कोई घटना न हो इसको देखते हुए 500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया हैं। जबकि मतदान में 2 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। झाबुआ विधानसभा में 2 लाख 77 हजार से ज्यादा वोटर हैं। 356 बूथ पर वोटिंग होगी। बता दे कि सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान चलेगा।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।