सभी खबरें

जबलपुर : नकल के हाईटेक तरीके का भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का हो रहा था इस्तेमाल

जबलपुर : नकल के हाईटेक तरीके का भंडाफोड़, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का हो रहा था इस्तेमाल

  • प्रश्नों का उत्तर पूछकर नकल करते हुये वहां उपस्थित परिवेक्षक द्वारा पकड़ा
  • तक्षशिला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड की एच ई एम एम ऑपरेटर की हो रही थी परीक्षा
  •  गढ़ा पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण हरियाणा जींद का है आरोपी

 जबलपुर के तक्षशिला इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जबलपुर में आयोजित नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड की एच एम एम ऑपरेटर की परीक्षा में नकल के हाईटेक तरीके का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर हरियाणा जींद का युवक परीक्षार्थियों से बात कर नकल करवा रहा था।  बात करने के दौरान पर्यवेक्षक ने उक्त परीक्षार्थी को पकड़ लिया जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी परीक्षार्थी को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी और 420 धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
 थाना प्रभारी गढा राकेश तिवारी ने बताया कि रविवार को तक्षशिला कालेज के केन्द्राध्यक्ष द्वारा लिखित शिकायत की गयी कि तक्षशिला इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलाॅजी जबलपुर में आयोजित नार्दन कोलफिल्ड्स लिमिटेड की एच.ई.एम.एम. आपरेटर की परीक्षा में परीक्षार्थी दीपक नैन के द्वारा परीक्षा में एक इलेक्ट्रानिक डिवाइस जिसमें एयरटेल की सिम लगी है का उपयोग करके हरदीप नैन निवासी चन्नू पत्ती, दनोदा खुर्द थाना नरवाना जिला जींद हरियाणा नाम के व्यक्ति से बात कर परीक्षा में आये प्रश्नों का उत्तर पूछकर नकल करते हुये वहां उपस्थित परिवेक्षक द्वारा पकड़ा  है।


   25 हजार में खरीदी इलेट्रॉनिक डिवाइस            
      शिकायत पर  दीपक नैन एवं हरदीप नैन दोनो निवासी चन्नू पत्ती, दनोदाखुर्द  थाना नरवाना जिला जींद हरियाणा के विरूद्ध धारा 120 बी, 420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर इलेक्ट्रानिक डिवाईस जिसमे सिम लगी है जप्त करते हुये दीपक नैन उम्र 23 वर्ष  को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  प्रारंभिक पूछताछ पर दीपक नैन बताया कि गांव के ही हरदीप नैन से उसने उक्त डिवाइस ली थी, हरदीप से 25 हजार रुपए देने की बात हुई थी । 
 कम्पनी की ख्याति तथा प्रतिष्ठा को पहुंचाया नुकसान 
  परीक्षार्थी दीपक नैन द्वारा कम्पनी के नोटिफिकेशन की शर्ताें का उल्लंघन करके अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से कम्पनी तथा तक्षशिला काॅलेज प्रबंधन के साथ षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी करना पाया गया जिससे तक्षशिला काॅलेज तथा परीक्षा आयोजित कराने वाली कम्पनी की ख्याति तथा प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। दीपक नैन द्वारा परीक्षा में पास होकर कम्पनी से छल पूर्वक नौकरी पाकर स्थायी पारिश्रमिक (वेतन) पाने के उद्देश्य से चीटिंग करना, जिससे निश्चित ही कम्पनी को एक योग्य व्यक्ति की जगह एक अयोग्य व्यक्ति को पारिश्रमिक देना पड़ता जिससे किसी योग्य व्यक्ति का अधिकार मारा जाता,।
        

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button