सभी खबरें

किसी और का योग वीडियो PM Modi के नाम पर शेयर कर बैठे BJP नेता, पता चला सन 1938 में हुआ था शूट

नई दिल्ली – बीजेपी नेता मनोज गोयल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी का योग करता हुए एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया हैं। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी नेता ने लिखा की – योग करते हुए पीएम मोदी का दुर्लभ वीडियो।

https://twitter.com/ManojGoelBJP/status/1331199353281802246?s=19

हालांकि बाद में जब इस वीडियो का फैक्ट चेक किया गया तो पता चला कि वीडियो में नजर आ रहे योगी पीएम मोदी नहीं, बल्कि बीकेएस अयंगर (BKS Iyengar) हैं।

https://youtu.be/lmOUZQi_6Tw

बताया जा रहा है कि ये वीडिय सन 1938 में शूट किया गया था। जिसे साल 2006 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। यूट्यूब पर इस मिले इस वीडियो कैप्शन के मुताबिक, यह फिल्म मैकपैट्रक ने 1938 में बनाई थी। इस वीडियो में अयंगर योग करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दे कि बीजेपी नेता द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। वहीं, कुछ बीजेपी नेता के अलावा अन्य लोग भी इसे पीएम मोदी का वीडियो ही बता रहे हैं। लेकिन ये पीएम मोदी का वीडियो नहीं हैं।

Youtube Video Credit – MCPetruk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button