सभी खबरें
MP By Election Results Live : सुवासरा से भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह डंग जीते

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान आज होना हैं। सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती जारी हैं।
हालांकि, दोपहर होते-होते जो रूझान सामने आए हैं, वो भाजपा (bjp) को उत्साह में डालने वाले हैं। करीब 20 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना की हैं। जबकि कांग्रेस 7 सीटों पर आगे हैं।
इसी बीच भाजपा ने दूसरी जीत भी हासिल कर ली हैं। सुवासरा से भाजपा उम्मीदवार हरदीपसिंह डंग जीत गए हैं।
इस से पहले भाजपा ने मांधाता में पहली जीत दर्ज कराते हुए खाता खोल था। यहां नारायण पटेल ने 22 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज करई हैं।



