सभी खबरें

जिसे "महाराज" बुलाती है जनता, वह टिकट बेचने का करते थे काम, है मेरे पास इसका सबूत – पूर्व मंत्री का बड़ा दावा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – उपचुनाव से पहले कांग्रेस (congress) के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता गोविंद सिंह (govind singh) ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर करारा हमला बोला। 

गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता जिसे महाराज बुलाती है, मैं उसे ज्योति प्रसाद कहता हूं। वह टिकट बेचने का काम करते थे।

इतना ही नहीं गोविंद सिंह ने दावा किया कि उनके पास वीडियो भी हैं। जिसमें भांडेर की रक्षा संतराम मोहनिया से 1 करोड़ रुपए मांगे गए थे। गोविंद सिंह ने कहा है कि जल्द इस बात का खुलासा किया जाएगा। 

उन्होंने आगे दावा किया कि ग्वालियर-चंबल के 16 सीटों पर बीजेपी (BJP) के टिकट से चुनाव लड़ रहे सभी गद्दारों का इस चुनाव में पत्ता साफ हो जाएगा।

बता से कि आने वाली 3 नवंबर को प्रदेश की 28 सीटों पर मतदान होना है, इन 28 सीटों में से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। ये क्षेत्र सिंधिया का गढ़ माना जाता है, और इन 16 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहीं हैं। वहीं, 10 नवंबर को नतीजे सामने आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button