सभी खबरें

कांग्रेस नेताओं ने फूंका मंत्री बिसाहूलाल सिंह का पुतला, कहा भाजपा के रंग मे रंग गए, किया जाए बर्खास्त

मध्यप्रदेश/शहडोल – शिवराज सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह का एक विवादित बयान चर्चा का विषय बना हुआ हैं। साथ ही साथ पार्टी के लिए मुसीबत का सबब। दरअसल, हालही में मंत्री मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।उन्होंने विश्वनाथ सिंह की पत्नी को लेकर रखैल जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद से प्रदेश में बवाल मचा हुआ हैं।

कांग्रेस मंत्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा दिए गए इस बयान पर हमलावर हैं। कांग्रेस जमकर इसका विरोध कर रहीं हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस ने शहडोल में मंत्री बिसाहूलाल का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बहादुर सिंह के निर्देश पर पुतला फूंक कर विरोध जताया गया।

कांग्रेस नेताओं ने इस बयान पर विरोध जताते हुए कहा कि बिसाहूलाल सिंह द्वारा एक प्रतिष्ठित अदिवासी महिला के प्रति जिस तरह से रखैल शब्द का उपयोग किया है, उससे साबित होता है कि वे पूरी तरह से भाजपा के रंग मे रंग गये हैं, जो महिलाओं और बच्चियों का सम्मान करना नहीं जानते। 

इसके साथ ही मंत्री सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके अलावा उन्हें भाजपा से बर्खास्त करने की मांग की गई।

इस से पहले राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने भी इस मुद्दे पर भाजपा का घेराव किया था। उन्होंने कहा कि क्या प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उनके खिलाफ भी धरना देने की कोई योजना बना रहे हैं? क्या मुख्यमंत्री उनकी उम्मीदवारी निरस्त कर, उन्हें पार्टी से निकालने का साहस करेंगे? क्या बिसाहूलाल के ऐसे आचरण के लिए मुख्यमंत्री अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी कोई पत्र लिखेंगे? मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button