मंत्री बिसाहूलाल सिंह के फिर बिगड़े बोल, कांग्रेस नेता को दी धमकी, कहा उसकी ऐसी दुर्दशा करूंगा, रास्ते पर लाऊंगा

मध्यप्रदेश/अनुपपुर – मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे सियासी हलचल तेज़ होती जा रहीं हैं। दोनों प्रमुख दलों के नेता जमकर सभाएं कर रहे हैं। इन ही सभाओं में नेताओं की जुबान भी फिसल रहीं हैं। और बिना सोचे समझे ये नेता एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं।
हालही में मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahulal Singh) ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह (Congress candidate Vishwanath Singh) की पत्नी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने विश्वनाथ की पत्नी के लिए रखैल शब्द का प्रयोग किया था। अभी ये मामला थमा नहीं था कि मंत्री एक और विवादित बयान दे बैठे। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता जयप्रकाश अग्रवाल को खुलेआम देख लेने की धमकी दी हैं।
मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Minister Bisahulal Singh) ने कहा कि 3 तारीख के बाद मैं जो दुर्दशा जयप्रकाश अग्रवाल की करूंगा वो कोई नहीं कर सकता, मैं उसे रास्ते पर लाऊंगा। बता दें कि किसी समय जयप्रकाश अग्रवाल बिसाहुलाल सिंह के करीबी थे और उन्हीं के रहते वो लगातार 14 वर्षो से कांग्रेस जिला अध्यक्ष हैं।
लेकिन अब समीकरण कुछ और है बिसाहूलाल सिंह भाजपा में हैं, और अनुपपुर से चुनावी मैदान में है, जहां से वो लगातार विवादित बयान दे रहे है जो शायद आने वाले समय में पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बन सकता हैं।




