सभी खबरें

PM Modi LIVE:- जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं, दो गज की दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना और मास्क का ध्यान रखिए:- पीएम मोदी

PM Modi LIVE:- जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं, दो गज की दूरी, समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना और मास्क का ध्यान रखिए:- पीएम मोदी

 नई दिल्ली/गरिमा श्रीवास्तव:- पीएम मोदी ने जनता से हाथ जोड़कर आग्रह करते हुए कहा कि जब तक दवाई नहीं तब तक  ढ़िलाई नहीं. 

हाल के दिनों में हम सबने बहुत सी तस्वीरें,  वीडियो देखे हैं जिनमें साफ दिखता है कि कई लोगों ने अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है। ये ठीक नहीं है.

 पीएम मोदी ने कहा कि अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं,  बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं,  तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं. 

आप ध्यान रखिए, आज अमेरिका हो, या फिर यूरोप के दूसरे देश, इन देशों में कोरोना के मामले कम हो रहे थे, लेकिन अचानक से फिर बढ़ने लगे.

जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए।  

जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती,  हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है. 

बरसों बाद हम ऐसा होता देख रहे हैं कि मानवता को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम हो रहा है। अनेक देश इसके लिए काम कर रहे हैं। हमारे देश के वैज्ञानिक भी vaccine के लिए  जी-जान से जुटे हैं। भारत में अभी कोरोना की कई वैक्सीन्स पर काम चल रहा है। इनमें से कुछ एडवान्स स्टेज पर हैं.

कोरोना की vaccine जब भी आएगी,  वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है। एक-एक नागरिक तक vaccine पहुंचे,  इसके लिए तेजी से काम हो रहा है.

एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं,  थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है,  हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है।  जीवन की ज़िम्मेदारियों को निभाना  और सतर्कता ये दोनो साथ साथ  चलेंगे तभी जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी.

 पीएम ने कहा कि दो गज की दूरी,  समय-समय पर साबुन से हाथ धुलना  और  मास्क का ध्यान रखिए.. 

 प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक कोरोना वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक खुद को और खुद के परिवार को संकट में ना डालें. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button