सभी खबरें

कमलनाथ की फिसली ज़ुबान, अपने ही विधायक को बताया "फोकट" का, कहा पिता की कमाई का फायदा उठा रहे है

मध्यप्रदेश/अशोकनगर – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के एक भाषण के दौरान बोल बिगड़ गए और उन्होंने अपने ही एक विधायक को फोकट का विधायक बता डाला।

मामला छिंदवाड़ा जिले का हैं। जहां पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ की जुबान फिसल गई, और उन्होंने चौरई विधानसभा के विधायक सुजीत चौधरी को फोकट का विधायक बताया।

कमलनाथ ने कहा कि इनके पिता भी विधायक रहे थे। उनसे मेरे बहुत अच्छे संबंध थे, यह तो फोकट के विधायक हैं। पिता की कमाई का फायदा उठा रहे हैं।

बता दे कि रघुवंशी विधायक सुजीत चौधरी को चुनाव में फायदे के लिए कांग्रेस ने अशोकनगर भेजा था। वहीं, मंच पर लोगों को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने यह बात सुजीत चौधरी के बारे में कही।

इधर भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश रघुवंशी ने कमलनाथ द्वारा रघुवंशी समाज के विधायक पर की इस टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए इसे पूरे रघुवंशी समाज का अपमान बताया हैं। उनका कहना है कि रघुवंशी समाज उपचुनाव में इसका बदला लेगी।

वहीं, दूसरी तरफ सुजीत चौधरी ने कमलनाथ के इस बयान पर बचाव किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ उनके लिए पिता तुल्य और यह उनके लिए गौरव की बात है कि उन्हें उनके स्वर्गीय पिता के नाम से पहचान मिली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button