इंदौर :- "शिवराज मामा तेरे राज में बेटियां होना अपराध है"

इंदौर :- “शिवराज मामा तेरे राज में बेटियां होना अपराध है”
इंदौर में कांग्रेस मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए धरना प्रदर्शन कर रही है. कल रात भी महिलाओं ने कैंडल मार्च और हाथ में तलवार लेकर अपना आक्रोश प्रकट किया इसके साथ ही मौन धरना भी किया..
हाथ में स्लोगन बोर्ड लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि शिवराज मामा तेरे राज में बेटियां होना अपराध है,
हाथरस रेप कांड के बाद से यह मामला राजनैतिक होता चला जा रहा है. विपक्ष सत्ता पक्ष पर निशाना साध रही है. कांग्रेस लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग कर रही है. कांग्रेस ने आज इंदौर के गीता भवन चौराहे पर मौन प्रदर्शन किया
कल देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने नेहरू प्रतिमा से लेकर गांधी प्रतिमा तक मौन मार्च निकाला और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है इसके साथ ही दोषी अधिकारी कर्मचारियों को भी सजा देने की मांग की जा रही है…..
वही हाथरस मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है उन्होंने कहा है कि यह किस धर्म में है कि रात में अंतिम संस्कार कर दिया जाए. योगी सरकार इस बात का जवाब दे कि आखिर बिटिया का अंतिम संस्कार रात में क्यों कर दिया गया….
.jpeg)
.jpeg)

