सभी खबरें

रायसेन : द लोकनीति के जिला संवाददाता अमित दुबे को सोम इंडस्ट्रीज से मिली जान से मारने की धमकी 

रायसेन : द लोकनीति के जिला संवाददाता अमित दुबे को सोम इंडस्ट्रीज से मिली जान से मारने की धमकी 

  • पत्रकार ने उठाया आदिवासी किसानों के जनहित में ख़बर,मुख्यमंत्री शिवराज से भी किये थे सवाल -जवाब
  •  सोम फैक्टरी सेहतगंज भोपाल रोड़ रायसेन में आदिवासी किसानों के खेतों में 6-7 वर्षों से ऐल्कहॉल मृत्य कीटों का मिश्रित ज़हरीला व दुषित पानी छोड़ा जा रहा है
  • जिसकों लेकर पत्रकार ने ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर ली है ।जो जल्द ही प्रसारित होनी है।
  • कोरोना काल में सैनिटाइजर सप्लाइज़र में करोड़ों रूपये की GST चोरी की गई है।जिसमें कई बड़े अधिकारी की मिलीभगत शामिल है।

द लोकनीति डेस्क रायसेन
इतिहास बताता है कि सत्ता के नशे औऱ पैसों की दम पर पूंजीपतियों ने हमेशा उन पत्रकारों की पत्रकारिता को डराना चाहा जिसने उनकी काले कमाई को लेकर हमेशा डंका बजाय है ।यही वज़ह है कि सिस्टम में बैठे हुए पॉवरफुल लोग आज भी पत्रकारों को डरा -धमकाकर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करतें है।लेकिन पत्रकारिता में कहा गया है कि सबसे बड़ी क़लम की ताक़त है औऱ जब आप इससे लड़ना शुरू करतें है तो अच्छे अच्छे – मठाधीश भी पानी मांगने लगते है।
ताज़ा मामला मध्यप्रदेश के रायसेन ज़िले का है जहाँ द लोकनीति के पत्रकार ने आदिवासी किसानों को लेकर बड़ी रिपोर्ट तैयार की है जिसमें पिछले ,6-7 वर्षों से लगातार सोम इंडस्ट्रीज ,सोम फैक्टरी सेहतगंज भोपाल रोड़ रायसेन में आदिवासी किसानों के खेतों में 6-7 वर्षों से फैक्ट्री का ऐलकोहल दूषित जहरीला पानी छोड़ा जा रहा था । जो इन आदिवासी किसानों की फसलें जलकर नष्ट कर देती है।
यह जहरीला पानी यही नहीं रुकता यह बहते हुए बेतवा नदी में जा कर मिल जाता है।जिसकी सूचना हमारे रिपोर्टर ने कलेक्टर को भी दी औऱ मुख्यमंत्री शिवराज से भी इसको लेकर सवाल -जवाब किये ।जिसकों लेकर CM शिवराज ने कहा कि मैं इस औऱ कार्यवाही करवाता हूँ औऱ कलेक्टर ने भी आश्वासन दिया कि मैं इस मामले को पर्सनली देख रहा हूँ।

(पत्रकार अमित दुबे ने रायसेन जिला कलेक्टर को सोम इंडस्ट्रीज के मामलें को लेकर अवगत कराया था )
अब सरकार ने घोषणा की तरह आश्वासन तो दे दिया लेकिन अभी तक इस फैक्ट्री के खिलाफ कोई- किसी भी प्रकार की कार्रवाई इतने वर्षों तक नहीं करी ।अब इसको लेकर भी बड़े सवाल उठ रहे क्योंकि सोम डिस्लरी प्राइवेट लिमिटेड मध्यप्रदेश के दूसरे नम्बर के सबसे बड़ी रहीश किसी अरोरा का बताया जा रहा है ।जो लगातार थाने -विपक्ष ,सत्ता पक्ष सभी को बराबर पैसे भिजवा रहा है ।उसे कोई दिक्कत कैसे आ सकती है भला ।क्योंकि बड़े आदमी अपना काला क़ानून ख़ुद ही चलाते है ,इसलिए उन्होंने हमारे द लोकनीति रायसेन के जिला संवाददाता अमित दुबे को अपने गुर्गों के माध्यम से जान से मारने औऱ झूठे मामलें में फंसाने की लगातार धमकी दी जा रही है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ओर कितने सख़्त कदम उठाता है। 


हालांकि इसको लेकर पत्रकार ने कलेक्टर रायसेन औऱ रायसेन ज़िला SP को लिखित शिकायत दी है जिसमें उन्होंने साफ़ किया यदि मुझे किसी भी प्रकार का शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान व कष्ट होता है या मेरी मृत्यु होती है तो इसका पूर्ण रूप से जिम्मेदार सोम डिस्लरी प्राइवेट लिमिटेड सेहतगंज भोपाल रोड़ रायसेन व आलोक मीणा ही होंगे। पत्रकार ने पुलिस सुरक्षा की भी माँग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button