सभी खबरें

Big Breaking:- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुशांत मामले में CBI को सौंपी गई जांच 

Big Breaking:- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुशांत मामले में CBI को सौंपी गई जांच 

मुंबई/गरिमा श्रीवास्तव:- सुशांत मामले में सुप्रीम कोर्ट (Sushant Singh Rajput) का बड़ा फैसला सामने आया है. लम्बे समय से चल रही अटकलों पर आज सर्वोच्च न्यायालय ने स्थिति साफ की है. 
अब सुशांत मामले में CBI को जांच सौंपी गई है..वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जज ने अपना फैसला सुनाया..

बीते दिनों सुशांत के परिजनों ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सुशांत के खाते से ₹150000000 का हेर- फेर किया है जिसके बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाायर की थी. रिया ने याचिका में कहा था बिहार में दर्ज की हुई याचिका को मुंबई ट्रांसफर किया जाए.

फैसले से पहले ​​​​​​आज सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर कहा है “हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले चलो! शरणार्थी…”

इसके साथ ही महाभारत की फोटो भी शेयर की है.सुशांत के भाई नीरज सिंह ने कहा कि गवाहों को धमकी दी जा रही है. 

 सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे में ट्वीट किया था जिसमे लिखा “वेटिंग फॉर जस्टिस..” 

 सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पटना में बिहार सरकार की दर्ज एफआइआर पूरी तरह से सही है, सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक सीबीआई की मदद बिहार सरकार और महाराष्ट्र सरकार दोनों करेंगे. साथ ही यह भी कहा कि मुंबई ने इस मामले में सिर्फ इंक्वायरी की है, इन्वेस्टिगेशन नहीं किया गया है इसलिए ये मामला सीबीआई को सौंपा जा रहा है.

 साथ ही यह भी खबर आ रही है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महाराष्ट्र सरकार चुनौती दे सकती है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button