सभी खबरें
रायसेन : कोरोना पॉजिटिव मरीज़ भागा कोविड वार्ड से, पैदल चल कर पंहुचा सागर

रायसेन/ मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां डॉक्टर्स अपनी जान पर खेलकर कोविड-19 का इलाज कर रहे हैं, वही एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है,
घटना रायसेन जिले के सिलवानी की है, जहां पर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज जिसका इलाज covid आइसोलेशन वार्ड में हो रहा था, मरीज की उम्र 26 वर्ष है वह ग्राम आमा पानी का निवासी है, कोविड सेंटर से भाग निकला इसके बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया इस दौरान मरीज किलोमीटर पैदल चलकर सागर के तड़ा गांव तक पहुंच गया, वहां पुलिस ने मरीज को पकड़ लिया इसके बाद एंबुलेंस से लाकर रायसेन जिला अस्पताल के डेडीकेटेड कोविड वार्ड में भर्ती किया..




