इतिहास गवाह है, भारत एक बार जो ठान लेता है, तो उसे करके ही रहता है – पीएम मोदी

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस संकट के बीच लाल किले पर 74वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहरा दिया हैं।तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन शुरू कर दिया हैं।
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग, बलिदान और मां भारती को आजाद कराने के लिए समर्पण हैं। आज ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों को, वीर शहीदों को नमन करने का ये पर्व हैं।
उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व हमारे लिए आजादी के वीरों को याद करके नए संकल्पों की ऊर्जा का एक अवसर होता हैं।
पीएम मोदी ने कोरोना योद्धाओं की जमकर तारीफ की हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, अनेको लोग, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि 130 करोड़ देशवासियों की इच्छाशक्ति, संकल्पशक्ति हमें कोरोना पर भी विजय दिलाएगी।
पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भारत आत्मनिर्भर के सपने को चरितार्थ करके रहेगा। मुझे देश की प्रतिभा, सामर्थ्य, युवाओं, मातृ-शक्तियों पर भरोसा हैं। मेरा हिंदुस्तान की सोच-अप्रोच पर भरोसा हैं। इतिहास गवाह है कि भारत एक बार ठान लेता है तो, भारत उसे करके रहता हैं।

.jpeg)


