सीएम शिवराज के जल्द स्वस्थ होने के लिए इस विधायक ने अपना अन्न-जल त्यागा

सीएम शिवराज के स्वस्थ होने के लिए इस विधायक ने अपना अन्न-जल त्यागा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से वह चिरायु अस्पताल में भर्ती हैं. सीएम शिवराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए अब रीवा के त्योहार जिला के विधायक ने अन्न जल घर त्याग दिया है. उनका कहना है कि जब तक सीएम शिवराज ठीक नहीं हो जाते तब तक हुआ भगवान शिव की पूजा-अर्चना करेंगे और अन्न जल ग्रहण नहीं करेंगे.
विधायक अब शिव मंदिर में पूजा करेंगे और आश्रम में रहेंगे. विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने भगवा धारण कर लिया है और वह आश्रम में रहेंगे.
सावन के अंतिम सोमवार को विधायक शिव मंदिर पहुंचे और उन्होंने कहा है कि जब तक सीएम शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक मंदिर में रहकर भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे.
श्याम लाल द्विवेदी ने भाजपा के अन्य विधायकों और मंत्रियों जो कि कोरोना संक्रमित है उनके स्वस्थ होने की कामना भी की है.




