सभी खबरें

बंडा :पुलिस की त्वरित कार्यवाही , दो घण्टे में धरे गये लूट और आगजनी के आरोपी

बंडा पुलिस की त्वरित कार्यवाही , दो घण्टे में धरे गये लूट और आगजनी के आरोपी

बंडा से अक्षय रजक की रिपोर्ट – :  बंडा के बिजरी गाँव के फरियादी राधे पिता मुन्ना लोधी ने आज 1 अगस्त 2020 दिन शनिवार को दोपहर के वक्त बण्डा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गाँव के ही आरोपी रूपकिशोर पिता जगदीश लोधी उम्र 28 साल एवं जगदीश पिता पूरन लोधी उम्र 57 साल ने बिजरी से बण्डा आते समय रास्ता रोककर पैसा माँगे मेरे द्वारा पैसा नही देने पर मेरी गाड़ी छीन ली और उसमें आग लगा दी। आग लगाकर पहाड़ी की और भाग गये हैं और जाते जाते मुझे धमकी देकर गये हैं जो बन सके मेरा कर लेना। आगजनी और लूट की इस घटना की गंभीरता को भाँपते हुये बण्डा थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक महोदय सागर को दी और आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला , तब पता चला कि आरोपी रूपकिशोर उर्फ भीम पुराना आदतन अपराधी है जिस पर बण्डा थाने में पहले से ही 10-12 अपराध के केस दर्ज हैं , और वो कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर बचता आ रहा है। पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक  अतुल सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया के निर्देशन एवं बण्डा एसडीओपी उमराव सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने अपनी टीम के साथ शानदार रणनीति के तहत त्वरित कार्यवाही कर 2 घण्टे से अंदर आरोपियों को धर दबोचा। और मान. न्यायालय जे.एम.एफ.सी. महोदय के समक्ष पेश किया जहाँ से उनका जेल वारंट जारी होने के बाद जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी आशीष सप्रे के साथ उप निरीक्षक यश नाईक , नि. मुलायम सिंह मरावी , उनि. नरबद सिंह , द्वारा कड़ी मेहनत व लगन के साथ महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button