5 अगस्त को राम मंदिर शिलान्यास का कोई मुहूर्त नहीं:- दिग्विजय सिंह
.jpeg)
5 अगस्त को राम मंदिर शिलान्यास का कोई मुहूर्त नहीं:- दिग्विजय सिंह
धार्मिक मान्यता और भावनाओं के साथ किया जा रहा है खिलवाड़
भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:- राम मंदिर शिलान्यास को लेकर दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि 5 अगस्त को राम मंदिर शिलान्यास का कोई मुहूर्त नहीं है. बिना मुहूर्त के शिलान्यास कराना सीधे-सीधे धार्मिक मान्यता और भावनाओं के साथ खिलवाड़ हैं. साथी दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा कि राजीव गांधी भी चाहते थे कि अयोध्या में रामलला का विशाल मंदिर बने. हमारी आस्था के केंद्र भगवान राम है पर 5 अगस्त को जो शिलान्यास कराई जा रही हैै, इस दिन कोई मुहूर्त नहीं है.
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1289388729711304709?s=19
बताते चलें कि 5 अगस्त को राम जन्म भूमि का शिलान्यास होने जा रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे.. अयोध्या न्यास ने मध्य प्रदेश के दो मंत्रियों को भी राम जन्म भूमि पूजन में आने के संदेश दिए हैं. पूजन में प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और मंत्री पवैया शामिल होंगे. न्यास द्वारा संदेश में यह भी कहा गया है कि दोनों ही नेता 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंच जाएं और 6 अगस्त की शाम तक अयोध्या में ही ठहरे..
उमा भारती ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है..




