मेरा थ्री लेयर गमछा सारे N-95 मास्क पर भारी है:- नरोत्तम मिश्रा

मेरा थ्री लेयर गमछा सारे N-95 मास्क पर भारी है:- नरोत्तम मिश्रा
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- अक्सर बिना मास्क के देखे जाने वाले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज प्रेस के सामने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि मेरा three-layer गमछा सारे N-95 मास्क पर भारी है…
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कभी मुझे थ्री लेयर गमछे के अलावा किसी ने देखा शायद नहीं देखा होगा. गृह मंत्री ने कहा कि मैंने परसों भी आपसे कहा था कि आप का नजदीक खड़ा होना यह परिस्थिति जन्य है. यह इसलिए परिस्थिति जन्य है कि आप सोशल डिस्टेंसिंग के दो 2 मीटर नियमों का पालन करेंगे तो प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हो पाएगी..
यहां देखें वीडियो:–
https://www.facebook.com/thelokniti/videos/291595802260035/
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को अक्सर बिना मास्क के देखा गया है वह जब भी मीडिया के सामने आते हैं उनका चेहरा हमेशा खुला हुआ होता है सिर्फ इतना ही नहीं उनके साथ उनके कार्यकर्ता भी बिना मास्क के नजर आते हैं.
वही आज नजदीक खड़े होने को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि यह परिस्थिति जन्य है.




