"मामा" ने छात्रों को बनाया "मामू"! पहले कहा ऑनलाइन होंगी स्नातक-परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं,फिर किया ट्वीट डिलीट

“मामा” ने छात्रों को बनाया “मामू”! पहले कहा ऑनलाइन होंगी स्नातक-परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं,फिर किया ट्वीट डिलीट
भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:– स्नातक और परास्नातक की परीक्षाओं को लेेेेेकर पूर्व में लगातार मध्य प्रदेश के छात्र विरोध कर रहे थे पहले प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी और फिर कहा की परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जाएंगी. सभी को पिछले प्राप्त अंको द्वारा मूल्यांकन कर पास किया जाएगा.और फिर गृह मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी किए अंतिम वर्ष के साथ स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी..
आज शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि स्नातक और परास्नातक की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से होंगी और फिर कुछ वक्त बाद ही ट्वीट डिलीट कर दिया… ट्वीट में सीएम शिवराज ने कहा कि मेरे बच्चों शिक्षा से ही समृद्ध और सशक्त भविष्य का निर्माण होगा. मैंने स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर कि चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है. तुम कड़ी मेहनत करो यह तुम्हारे बेहतर कल के लिए जरूरी है. तुम सफल हो मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ है.




.jpg)
