सभी खबरें

भोपाल:- आवागमन की है मजबूरी, तो ई-पास भी है जरूरी

भोपाल:- आवागमन की है मजबूरी, तो ई-पास भी है जरूरी

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने 2 दिन पूर्व ही यह बयान दिया था कि भोपाल जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखकर 24 जुलाई की रात 8:00 बजे से टोटल लॉकडाउन लगाया जाएगा..

 कल रात 8:00 बजे से लॉकडाउन लागू हो गया है.

 आज जनसंपर्क विभाग ने ट्वीट कर कहा कि जिले में टोटल लॉकडाउन के कारण जिले के अंदर आवागमन, अन्य स्थान से जिले में आना और यहां से बाहर जाना प्रतिबंधित किया गया है। अत्यावश्यक कार्य होने पर ई-पास के जरिए आवागमन किया जा सकता है। अगर किसी को वाकई किसी कारणवश अन्य जिलों को या अन्य राज्यों में जाना है तो ई-पास जारी होने के बाद वह आवागमन कर सकते हैं.

 बता दे कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर साझा की. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी उनके संपर्क में आए हैं अपनी जांच करा लें.. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button