सभी खबरें

कोरोना जाँच सैंपलिंग में लापरवाही बरतने पर सीएम शिवराज की बड़ी कार्रवाई,छतरपुर CMHO को हटाने के दिए निर्देश

कोरोना जाँच सैंपलिंग में लापरवाही बरतने पर सीएम शिवराज की बड़ी कार्रवाई,छतरपुर CMHO को हटाने के दिए निर्देश

छतरपुर :- कोरोना सैंपलिंग जाँच में लापरवाही बरतने वाले CMHO को सीएम शिवराज ने हटाने के निर्देश जारी किये हैं। सीएम ने कहा कि कोरोना सैंपलिंग में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इनके साथ ही जिला अस्पताल के दो लैब टेक्निशियन भी सस्पेंड हुए हैं।कन्टेनमेंट एरिया में लापरवाही बरतने के मद्देनज़र यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

सीएम ने विजय पथोरिया को लापरवाही बरतने की वजह से हटाने के निर्देश दे दिए हैं। बता दें कि CMHO द्वारा जांच में तेज़ी से लापरवाही बरती जा रही थी ,सैंपल की जांच कराने वाले लोगों के नाम तक गलत लिखे गए थे। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

पूर्व में छतरपुर में कोरोना के संक्रमित मरीज़ एक भी नहीं थे पर धीरे धीरे तेज़ी से कोरोना संक्रमण फैलता गया। और अब छतरपुर में काफी लोगों में कोरोना संक्रमण पहुँच चुका है।जिसे देखते हुए सीएम ने यह बड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button