सभी खबरें

अमिताभ बच्चन की स्वाब रिपोर्ट आई नेगेटिव, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज

अमिताभ बच्चन की स्वाब रिपोर्ट आई नेगेटिव, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज 

मुंबई/गरिमा श्रीवास्तव :-  महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bacchan) की स्वाब रिपोर्ट आज नेगेटिव आई है. बता दे कि अमिताभ कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 11 जुलाई से अस्पताल में भर्ती हैं. अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bacchan)का भी नानावटी अस्पताल (Nanawati Hospital) में इलाज चल रहा है.

 मई 18 जुलाई को बहू ऐश्वर्या(Aishwarya Rai Bacchan) और ऐश्वर्या अभिषेक की बेटी आराध्या (Aradhya)की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. बच्चन परिवार के चारों लोगों का इलाज नानावटी अस्पताल में लगातार जारी है.

 नहीं अभी बता दे कि अभिषेक बच्चन की अब सभी रिपोर्ट नेगेटिव आई है आज शाम तक उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है…

 स्वाब रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अभी अमिताभ बच्चन को दो-तीन दिन डॉक्टर की निगरानी में रखा जाएगा और उसके बाद भी अगर रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उन्हें डिस्चार्ज किया जाएगा. बता दे कि बुधवार को अभिषेक अमिताभ ऐश्वर्या और आराध्या की दोबारा से कोरोना टेस्टिंग कराई गई थी जिसके बाद अभिषेक के सभी रिपोर्ट नेगेटिव आए, अमिताभ बच्चन के स्वाब रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं. अभी ऐश्वर्या और आराध्या के रिपोर्ट आने बाकी है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button