सभी खबरें
शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन महत्वपूर्ण मुद्दे पर होगी चर्चा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापठक के बीच आज शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) की अहम बैठक बुलाई गई हैं। इस बैठक में 26 विधानसभा सीटों (26 Assembly Seats) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता हैं। इसके अलावा कोरोना संक्रमण (Corona Infection) से निपटने के लिए सीएम शिवराज (CM Shivraj) अपने मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। वहीं, शिवराज सरकार (Shivraj Government) प्रदेश के कुछ बड़े मुद्दे पर भी मंत्रियों से चर्चा व मंथन करने के बाद मुहर लगा सकती हैं। जबकि इस बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा हो सकती हैं।




