सभी खबरें
डही जैसे बड़े क्षेत्र मे मात्र एक बैंक, नागरिक हो रहे परेशान

डही से मनीष आमले की रिपोर्ट -62 गाँव 46 पंचायत एवं नगरीय क्षेत्र डही के बीच मात्र एक बैंक होने से कई समस्याएं उतपन्न हो रही है। हजारो हितग्राहियों के खाते आधार लिंक के आभाव में मध्यप्रदेश व केंद्र सरकार की कई विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली लाभांश राशि खाते में जमा होने के उपरांत भी आधार लिंक के आभाव में राशि आहरण नही कर पा रहे है।
उक्त बातों को लेकर डही तहसीलदार गणपतसिंह डावर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन का वाचन जनजाती विकास मंच के जिला प्रमुख कैलाश डावर ने किया।




