गोसलपुर : बाइक और कार में भिड़ंत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

बाइक और कार में भिड़ंत बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

गोसलपुर… शनिवार की सुबह 9.30 बजे एन. एच 30 जुझारी मोड़ के पास पुलिस थाना गोसलपुर के अंतर्गत कछपुरा निवासी रविंद्र पटेल उम्र 35 वर्ष पिता जगदीश पटेल जुझारी पेट्रोल पंप से डीजल लेकर आ रहा था जैसे ही एन.एच.30 से डायवर्सन चौराहा से जुझारी की ओर मुड़ा तभी जबलपुर की ओर जा रही डिजायर कार एमपी 17c.c 04 59 ने पीछे से मोटरसाइकिल टीवीएस विक्टर क्रमांक एम.पी 20 n.m4604 को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक 100 फीट दूर उछलकर गिरी और चालक रविंद्र पटेल के गिरते ही सिर में गंभीर चोटें आई वही कार के चालक ने भी अपना नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे बनी नाली में जा घुसी कार में सवार सभी लोग सकुशल बच गए बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंची गोसलपुर पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायल रविंद्र पटेल को 1033 एंबुलेंस से जबलपुर स्थित मेट्रो अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया



.jpg)
