21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

धार : कलेक्टर ने अनुभाग स्तर पर बैठक कर की समीक्षा

अनुभाग स्तर पर बैठक कर समीक्षा की कलेक्टर ने

धार से मनीष आमले की रिपोर्ट – कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने आज बदनावर पहुंचकर विभिन्न शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में बैठक कर समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ संतोष वर्मा और विभागीय जिला अधिकारी गण मौजूद थे। कलेक्टर ने कहा कि अनुभाग स्तर पर समीक्षा से और अधिक बेहतर रिजल्ट हासिल होंगे।

कलेक्टर के आगमन से पूर्व सभी जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के अनुभाग स्तरीय अधिकारियों के कार्यालय का निरीक्षण और जारी योजनाओं और चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

बाद में कलेक्टर बदनावर के महाविद्यालय और विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आगामी उपचुनाव के मद्देनजर स्ट्रांग रूम सामग्री वितरण आदि के बारे में चर्चा की। एसडीएम नेहा साहू सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।