23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Vikas Dubey Encounter पर सियासी बवाल, दिग्विजय सिंह ने पूछा ये बड़ा सवाल

Vikas Dubey Encounter पर सियासी बवाल, दिग्विजय सिंह ने पूछा ये बड़ा सवाल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कानपुर (Kanpur) में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey) का आज सुबह एनकाउंटर (Encounter) हो गया हैं। विकास दुबे की मौत के बाद मध्यप्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक की सियासत में बवाल मच गया हैं। 

इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने इस एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से बड़ा सवाल पूछा हैं। 

 

 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा की – यह पता लगाना आवश्यक है विकास दुबे ने मध्यप्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर को सरेंडर के लिए क्यों चुना? मध्यप्रदेश के कौन से प्रभावशाली व्यक्ति के भरोसे वो यहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने आया था?

जबकि उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा की – जिसका शक था वह हो गया। विकास दुबे का किन किन राजनैतिक लोगों से, पुलिस व अन्य शासकीय अधिकारियों से उसका संपर्क था। अब उजागर नहीं हो पाएगा। पिछले 3-4 दिनों में विकास दुबे के 2 अन्य साथियों का भी एनकाउंटर हुआ है लेकिन तीनों एनकाउंटर का पैटर्न एक समान क्यों है?

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।